Bhilwara भीलवाड़ा । सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मरुधरा माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। भगवान आशुतोष के रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। 1111 बेलपत्रों से सजे शिवलिंग के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अध्यक्ष मनीषा झंवर ने बताया की संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर भगवान महादेव का 1111 बेलपत्रों से मनमोहक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। बेलपत्रों से सजे शिवलिंग का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भजनों एवं कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। सावन शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के साथ ही मरुधरा महिला मंडल की ओर से समाजहित में मंदिर के निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। मंडल के इस सेवा कार्य की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में ईशिता झंवर श्रुति बाहेती सहित विजयलक्ष्मी चांडक, विमला सोमानी, सुमन झंवर, सीमा जेठा, श्वेता मून्द्रडा, सविता, रेनू बागड़ा, सीमा राठी के साथ कई सदस्याओ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी महिलाओं के सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में मंदिर समिति ने सहयोग के लिए मंडल की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: