काशीपुरी वकील कॉलोनी महिला संगठन द्वारा मस्ती, मनोरंजन और मेलजोल से सराबोर रहा पिकनिक आयोजन

Update: 2026-07-30 15:03 GMT

Bhilwara, भीलवाड़ा । काशीपुरी वकील कॉलोनी महिला संगठन की ओर से शुभम् रिसोर्ट में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया। आयोजन में सदस्याओं ने दैनिक जीवन की व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर आपसी मेलजोल बढ़ाया और मनोरंजन के साथ यादगार पल बिताए। संगठन की अध्यक्ष चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से कुछ समय का विराम देकर एक-दूसरे के साथ आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय बिताने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे आयोजन संगठन की एकजुटता और पारस्परिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। सचिव मनोरमा कोठारी ने बताया कि पिकनिक के दौरान सदस्याओं ने गीत-संगीत, डांस, पूल पार्टी, विभिन्न मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में हंसी, खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुमन सोनी सहित शीला जागेटिया, पुष्पा ईनानी, शारदा न्याती, उर्मिला सोनी, दिव्या सोनी, मीना मण्डोवरा, प्रेमलता जागेटिया, सुनीता सामरिया, गीता सोनी, मंजू भण्डारी, वंदना सोनी, ज्योति बांगड़, यशोदा हेडा, सुनीता सोमानी, मंजू सोनी, कौशल्या बिड़ला, सोनल दरक, रेखा अजमेरा एवं अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्याओं ने ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन में एकता, सौहार्द, आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags:    

Similar News