लखनऊ: योगी सरकार ने सोमवार शाम 16 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

ट्रांसफर लिस्ट शाम 5 बजे जारी की गई। वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों (कमिश्नर) का भी तबादला किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के CEO की अदला-बदली की गई है। तीन दिन पहले 13 नवंबर को IAS उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर DM पद से हटाकर विशेष सचिव बनाया गया था। अब उन्होंने जौनपुर का DM बनाया गया है।
अफसरों के तबादलों की एक बड़ी वजह चुनाव आयोग का आदेश है। आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्देश दिया है कि चुनाव से जुड़े ऐसे अधिकारियों को जिले में नहीं रखा जाएगा, जिन्होंने पिछले 4 साल में 3 साल या उससे ज्यादा समय एक ही जिले में बिताया है।
Tags: