Noida नोएडा : डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार क्लब की ओर से नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सक केंद्र (ओल्ड बारात घर, सेक्टर-12) में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा में निरंतर योगदान दे रहे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करना था।
इस अवसर पर निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सक केंद्र से जुड़े सभी चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हाइजीन से संबंधित आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब नोएडा स्टार की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल इलाज करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मानवता की सेवा का भी महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में क्लब की एडवाइजर करुणा भल्ला, सचिव आशु सक्सेना, सुजाता रावत और कुलबीर भी उपस्थित रहीं।इस मौके पर डॉ. डीडी अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. एचके नाथ, डॉ. सलोनी गर्ग, डॉ. इमरान, डॉ. शार्द खोरवाल, डॉ. नरेंद्र शुक्ल, फार्मासिस्ट रवि, रिसेप्शनिस्ट अंकिता शुक्ला और डॉ. लाल पैथलैब से मिस्बाह सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। दवा बैंक से जुड़ीं डॉ. वर्षा गर्ग, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं, भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं।
नोएडा लोक मंच की ओर से महासचिव महेश सक्सेना, लीका सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, वीके जैन, एसपी ढाका और एमडी परवेज ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा और समाज कल्याण में निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई गई।