मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के मड़िहान थाना के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक विशालकाय पीपल के पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति को लोगों को ने फांसी लगाते हुए देख लिया। फिर क्या था, थाना से लेकर बाजार में हड़कंप मच गया मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तो वहीं पुलिस के जवान उसके मान-मनौव्वल में जुट गए थे। जिसे किसी प्रकार पुलिस ने कब्जे में लेकर पेड़ से नीचे उतारते हुए उसे सुरक्षित बचाया है।
बताते चलें कि जिले के मिर्ज़ापुर-सोनभद्र मार्ग पर स्थित मड़िहान थाना परिसर के सामने रविवार, 15 नवंबर 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर फाँसी लगाने की कोशिश करने लगा। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे समझाने और सुरक्षित बचाने की कोशिश करते रहे, बाद में उसे पेड़ से उतारा गया है। थाने के सामने हुई इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएँ होती रहीं।
फिलहाल व्यक्ति की पहचान, घटना के पीछे की वजह और उसकी वर्तमान स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। मड़िहान पुलिस का कहना रहा है कि पूछताछ की जा रही उसकी मनोदशा ठीक नही दिखाई दे रही है, सो उसे थोड़ा आराम करने के लिए रखा गया है, ताकि उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा सके कि आखिरकार किन कारणों से वह ऐसा करने के लिए विवश हुआ है।
Tags: