Mirzapur: बुजूर्ग की हत्या कर हुए थे फरार, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में बालिका को धक्का लगने के मामूली सी बात पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर जान ले लेने के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि जिले के जमालपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम डोहरी में छयबर बियार 60 वर्ष की शुक्रवार को 19.30 बजें गली में एक वर्ग विशेष की लड़की को धक्का लगने के मामूली बात को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर कर अधमरा कर दिया गया था। आनन-फानन में में उपचार के लिए ले जाने पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में 31 अक्टूबर 2026 को वादी शामा वियार पुत्र स्वर्गीय जदुनन्दन वियार निवासी डोहरी अमरपाथ थाना जमालपुर द्वारा नामजद लोगों के विरूद्ध भाई छयबर की लाठी-डण्डा से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल करने व इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। उनकी तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मुअसं-188/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी।
मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिकद्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में दोषी सभी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए थे।
1 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से छयबर की हत्या में वांछित मुन्नु अन्सारी पुत्र हफीजउल्ला अन्सारी निवासी डोहरी अमरपाथ, नसीम पुत्र मुन्नु अंसारी निवासी डोहरी अमरपाथ, सद्दाम अंसारी पुत्र शकुर अंसारी निवासी वार्ड नंबर 1 सैयदराजा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।