गोरखपुर: जिले की गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार काे अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक रामप्रवेश ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। थाना गुलरिहा में अपहरण के मामले में दर्ज एक मुकदमें वांछित अभियुक्त करमहा बुजुर्ग निवासी परवेज अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

Tags: