चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के अचानक गायब होने की जानकारी सामने आई है. यह घटना बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच की बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर से संपर्क और उसकी लोकेशन नहीं मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तलाश में जुट गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. अभियान में दो अन्य हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है. ये हेलीकॉप्टर लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने में जुटे हैं.
इलाके में लगातार बारिश और घने बादलों के कारण दृश्यता काफी कम है. इस वजह से रेस्क्यू टीमों को हेलीकॉप्टर की तलाश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं.
हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं.
Tags: