Haridwar: एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू, गंगा के बहाव में फंसे 21 शिवभक्त सुरक्षित

21 शिवभक्तों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ, गंगा से सुरक्षित निकाला

Update: 2026-08-10 03:53 GMT

हरिद्वार: कांवड़ मेला के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों, गंगनहर और नीलकंठ क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं।

रविवार को गंगा और गंगनहर में स्नान के दौरान तेज बहाव में फंसे 21 कांवड़ियों को एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल रेस्क्यू किया। कांगड़ा घाट से 17, प्रेम नगर आश्रम घाट से 03 और नीलकंठ क्षेत्र से 01 शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किए गए शिवभक्तों में रोशन 18 हरियाणा, पवन 18 उत्तर प्रदेश, राहुल 21 चंडीगढ़, अभिषेक 15 चंडीगढ़, शुभम 23 दिल्ली, प्रिंस 22 दिल्ली, राजेश 20 दिल्ली, दीपक 17 हरियाणा, विरेन्द्र राणा 34 हरियाणा, आनंद 21 पंजाब, निशांत 18 हरियाणा, केशव 19 हरियाणा, जतिन 16 हरियाणा, मोनू कुमार 20 हरियाणा, अजय 28 दिल्ली, कृष्णा 17 दिल्ली, सौरव 18 दिल्ली, शिवा 17 दिल्ली, सूरज नई दिल्ली और वरुण 16 नोएडा शामिल हैं।

एसडीआरएफ जवान जलस्तर और बहाव पर लगातार नजर रख रहे हैं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान व खतरे वाले स्थानों से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने अपील की कि श्रद्धालु निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें, तेज बहाव व गहरे पानी में न जाएं तथा पुलिस और एसडीआरएफ के निर्देशों का पालन करें।

Tags:    

Similar News