Hisar: नवोदय विद्यालय हॉस्टल में छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर

हॉस्टल में सांप निकलने से हड़कंप, छात्रा गंभीर

Update: 2026-07-11 04:43 GMT

हिसार: जिले के बरवाला क्षेत्र स्थित गांव पाबड़ा के नवोदय विद्यालय के छात्रावास में गुरुवार देर रात एक छात्रा को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक सांप छात्रावास में घुस गया। उस समय 11वीं कक्षा की छात्रा हॉस्टल में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। अचानक तेज दर्द महसूस होने पर छात्रा ने शोर मचाया, जिससे अन्य छात्राओं की भी नींद खुल गई।

अन्य छात्राओं ने तुरंत हॉस्टल वार्डन को घटना की सूचना दी। इसके बाद छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए बरवाला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और विद्यालय प्रशासन से घटना को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News