अजित डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर सियासी घमासान
अजित डोभाल पर बयान को लेकर कांग्रेस पर भाजपा का हमला
पौड़ी गढ़वाल: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। मंगलवार को पौड़ी में विधायक राजकुमार पोरी और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा।
प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करते समय जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने से बचना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ अपना पक्ष रखते हुए राहुल गांधी की टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया।