इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति रामलाल किराना स्टोर से 10 रुपये का Parle-G बिस्किट खरीदकर घर लाया था। लेकिन जब उसने बिस्किट का पैकेट खोला तो उसके अंदर ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर वह भी हैरान रह गया। पैकेट में 10 ग्राम वजन का 24 कैरेट शुद्ध सोने का बिस्किट निकला। इसकी कीमत जानने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने सामान्य तौर पर किराना दुकान से Parle-G का पैकेट खरीदा था। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बिस्किट के पैकेट के अंदर सोने का बिस्किट मिल सकता है। पैकेट खोलने पर सोने का बिस्किट मिलने के बाद उसने इसकी वास्तविक कीमत पता करने का फैसला किया।
सराफा बाजार में पता चली कीमत
व्यक्ति सोने के बिस्किट की कीमत जानने के लिए इंदौर के सराफा बाजार पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,43,450 रुपये है। यानी महज 10 रुपये का बिस्किट खरीदने वाले व्यक्ति को लाखों रुपये कीमत वाली चीज मिलने की बात सामने आई।
किराना दुकानदार को भी नहीं थी जानकारी
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में किराना दुकानदार को भी इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि, सोने का बिस्किट बिस्किट के पैकेट में कैसे पहुंचा और यह किसी प्रचार योजना का हिस्सा था या पैकिंग से जुड़ी कोई गड़बड़ी, इसकी पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल इस घटना ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इतने कम कीमत के सामान के पैकेट में लाखों रुपये का सोना मिलने की खबर चर्चा का विषय बन गई है।
Tags: