मानसा में भूपेश बघेल का दावा, बोले

Update: 2026-08-02 17:25 GMT
Punjab पंजाब। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने रविवार को मानसा में पार्टी के अभियान 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने बताया कि मोहाली के बाद अब यह अभियान मानसा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में कांग्रेस ने छह जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया है। इस दौरान जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है।
कांग्रेस प्रभारी ने दावा किया कि पंजाब में आम लोगों में केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और कांग्रेस संगठन को मजबूत कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार हो रही है।
उन्होंने कहा कि 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान का उद्देश्य पार्टी के बूथ स्तर के नेटवर्क को सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और मजबूत संगठन के माध्यम से ही चुनावी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अभियान को पंजाब के अन्य जिलों में भी आगे बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। कांग्रेस आगामी चुनावों को देखते हुए अपने संगठन को सक्रिय करने में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News