दिल्ली पुलिस आपत्तिजनक पोस्ट मामले, FB, इंस्टा, यूट्यूब और X को भेजा नोटिस

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में 6 एक्स हैंडल को नोटिस

Update: 2026-07-28 16:19 GMT
Delhi दिल्ली: पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने छह एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट और कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर के तहत की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए कई पोस्ट, वीडियो और संदेशों की पहचान की गई, जिनमें कथित तौर पर भ्रामक जानकारी और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई थी। इसके बाद संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों को नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी नोटिस भेजा है। पुलिस ने इन प्लेटफॉर्म से प्रदर्शन से जुड़े ऐसे वीडियो और सामग्री हटाने के लिए कहा है, जिनके बारे में जांच एजेंसी का मानना है कि वे गलत जानकारी फैलाने या माहौल खराब करने का काम कर सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री की जांच की जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों को जुटाने और पोस्ट करने वाले लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हालिया प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और दावे वायरल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
Tags:    

Similar News