Jawali. जवाली। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में दशहरा पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी क्षेत्र डी आई जी पुलिस सौम्या सांबशिवन ने शिरकत कर रावण, कुंभकर्ण, मेघनद के पुतलों का दहन किया। विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम कांगड़ा डा. अंजलि गर्ग व एसएमओ वरिष्ठ डाक्टर अल्पना कायस्था उपस्थित रही। मैदान में भारी संख्या में लोगों ने रावण कुंभकरण मेघनाथ के जलते हुए पुतलों को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, नगर परिषद जवाली के अंतर्गत आरा मैदान जवाली में
उपमंडल स्तरीय दशहरा
पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मैदान में रावण, कुंभकर्ण, मेघनद के पुतलों का दहन किया। उधर, नगरोटा सूरियां में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। दशहरा मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले तैयार किए गए थे, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के साथ रावण युद्ध का शानदार मंचन किया। भगवान श्रीराम के बाण से रावण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों और तालियों से गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान हुई शानदार आतिशबाजी का बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों ने खूब आनंद उठाया।
Tags: