प्रेमिका ने दूसरे के नाम का टैटू बनाया, हिस्ट्रीशीटर प्रेमी ने मारी गोली
पढ़े पूरी खबर
मेरठ। कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े बुधवार शाम एक तरफा प्यार में हिस्ट्रीशीटर आदित्य ने अनुष्का को चार गोली मारकर खुद अपनी जान दे दी। इससे पहले आदित्य ने इंस्टाग्राम पर 18 जुलाई को वीडियो स्टोरी लगाई कि मेरे प्यार से भी बुरा मेरा बैर, सिर पर मार दू गोली। इस वीडियो के 11 दिन बाद ही अनुष्का को आरोपी ने सिर पर ही गोली मार दी।
पुलिस इस घटना के पीछे लव ट्रायंगल को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि अनुष्का ने आर्यन के नाम का टैटू बनवाया था, जिसे आदित्य ने देख लिया था। आदित्य इसी बात को लेकर युवती से विवाद कर रहा था, लेकिन युवती ने बातचीत से मना कर दिया था। ऐसे में मिलने के बहाने से आदित्य ने अनुष्का को बुलाया और गोली मार दी और खुद भी सुसाइड कर लिया।
आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उसके खिलाफ शस्त्र फैक्ट्री, लूट और चोरी के 8 मुकदमे थे। आदित्य कुछ माह पूर्व लोहियानगर थाने से फायरिंग के मामले में जेल गया था। इससे पहले आदित्य और अनुष्का दोनों परिचित बताए गए। आदित्य के जेल जाने के बाद दोनों का संपर्क खत्म हो गया था। अब जब आदित्य जेल से जमानत पर बाहर आया तो वह लगातार अनुष्का से बातचीत का प्रयास कर रहा था। कुछ दिन पहले आदित्य ने अनुष्का द्वारा बनवाया आर्यन के नाम का टैटू देख लिया था। इसी बात पर आदित्य ने बवाल किया था और अनुष्का को हत्या की धमकी दी थी। 18 जुलाई को आदित्य ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ‘मेरे प्यार से भी बुरा मेरा बैर, सिर पर मार दू गोली’ वाली वीडियो डाली थी। वीडियो डालने के 11 दिन बाद आरोपी ने वारदात कर दी।
अनुष्का के परिजनों ने फिलहाल देररात पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया गया कि अनुष्का को आदित्य परेशान करता था। इसी बात को लेकर गोली मारी है। पुलिस तहरीर को लेकर जांच कर रही है और मुकदमा इसी पर दर्ज किया जाएगा।