LIVE: NEET पेपर लीक मामले पर जेपी नड्डा का बयान, बोले...

सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष तय करे समय

Update: 2026-07-22 15:49 GMT
Delhi दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष से चर्चा के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और विपक्ष को इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर समाधान पर ध्यान देना चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार चाहती थी कि पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर संसद में चर्चा हो। उन्होंने कहा कि चर्चा का समय और अवधि विपक्ष तय कर सकता है। उन्होंने कहा कि चाहे कम समय की चर्चा हो या लंबी चर्चा, सरकार हर पहलू पर बातचीत के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के माध्यम से यह तय किया जा सकता है कि चर्चा कितने घंटे चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे तो 12 घंटे या 18 घंटे तक चर्चा कर सकता है, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने और विचार-विमर्श के लिए तैयार है। जेपी नड्डा ने कहा कि राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर उनका हमेशा से मानना रहा है कि विपक्ष की ओर से तय किए गए समय के अनुसार चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह अपनी मांगों को बदलने के बजाय समस्या के समाधान की दिशा में काम करे।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य की सुरक्षा करना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। नड्डा ने कहा कि संसद ऐसा मंच है, जहां इस तरह के गंभीर मुद्दों पर गहराई से चर्चा कर स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाए और सरकार के साथ मिलकर परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ठोस नीति तैयार करने में सहयोग करे। NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।
Tags:    

Similar News