जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मस्जिद पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार शाम शेरबाग इलाके के पहरू में हुई, जब कुछ लोग मस्जिद के अंदर नमाज अदा कर रहे थे।

 घर को इबादतगाह में बदलकर वहां नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ ने ईशा की नमाज के समय पथराव कर दिया जिससे मस्जिद को मामूली नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 

Tags: