नई दिल्ली: इंडिया ब्लॉक नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कर रही है. इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियां शामिल होंगी. कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रहा है. इसे संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित किया जाएगा.

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता कर रही हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया. अलग-अलग पार्टियों के करीब 30 वक्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है. राहुल गांधी कार्यक्रम के अंत में अपनी बात रखेंगे.
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. विपक्ष का यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर है. यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था. अब यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले एक तरह के 'कर्टन रेजर' के तौर पर भी काम करेगा.
Full View
Tags: