राजेश शर्मा बोले, हिमाचल बोर्ड में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ

Update: 2026-07-24 11:31 GMT
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हित में आवाज उठाने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ सख्ती बरती गई। डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा
हिमाचल प्रदेश स्कूल
शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र लीक होने संबंधी दिए गए बयान तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किसी भी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। ऐसे में भाजपा नेताओं को जनता के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए शिक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था को विवादों में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डा. राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के पिता खुद शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा संभाल चुके हैं, ऐसे में उनकी ओर से ऐसी बयानबाजी समझ से परे है।
Tags:    

Similar News