संधोल में अस्पताल की मांगों को लेकर क्रमिक अनशन 23 वें दिन भी जारी

Update: 2026-07-21 12:14 GMT
Sandhol. संधोल। जिला भर में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बावजूद सोमवार को भी नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवाशक्ति संघर्ष समिति और मातृशक्ति का जनआंदोलन लगातार जारी रहा। 28 जून से शुरू हुआ क्रमिक अनशन सोमवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया। लगातार 23 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी एक-दो प्रमुख मांगें अभी भी अधूरी हैं, इसलिए उनका संघर्ष फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। आंदोलन के 23वें दिन इंदु देवी, शकुंतला देवी, मंगला देवी, संतोष कुमारी, बिमला, ब्यासां देवी, कृष्ण पाल और देशराज अगले 24 घंटे के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे।

भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद धरना स्थल पर लोगों की उपस्थिति बनी रही और आंदोलनकारियों का हौसला पहले की तरह बुलंद दिखाई दिया। युवाशक्ति संघर्ष समिति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल और संयोजक राकेश जमवाल ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से शिमला में हुई मुलाकात के बाद सरकार और स्थानीय विधायक की ओर से कुछ सकारात्मक प्रयास हुए हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञए रेडियोलॉजी सेवाओं तथा मेडिसिन विशेषज्ञ की समुचित व्यवस्था अभी भी नहीं हो पाई है।
Tags:    

Similar News