कोटरोपी में युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम

Update: 2026-08-02 11:28 GMT
Padhar. पद्धर। मंडी-पठानकोट 154 हाई-वे के कोटरोपी क्षेत्र में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। स्थानीय एनएचएआई टीम ने पोकलेन मशीनों की मदद से कलवर्ट के निकास स्थान पर जमा मिट्टी-पत्थर डालकर पुली और मार्ग को बहाव से बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित गिल ने बताया कि बरसात के चलते पानी के तेज बहाव से सडक़ और कलवर्ट को और नुकसान होने का जोखिम बना हुआ था। हमने तुरंत स्थल पर पोकलेन और अन्य भारी उपकरण तैनात कर दिए हैं। फिलहाल मिट्टी और पत्थर डालकर अस्थायी सुरक्षा प्रदान की
जा रही है।


पानी का बहाव मार्ग को और क्षतिग्रस्त न कर सके। बरसात के थमते ही हम स्थायी मरम्मत कर देंगे, उन्होंने कहा। उन्होंने आगे बताया कि कार्य को निर्बाध रखने के लिए टीम दिन-रात काम कर रही है और मार्ग को खोलकर यातायात को 24 घंटे सुचारु रखने का प्रयास जारी है ताकि क्षेत्रवासियों को असुविधा न हो। वहीं, मार्ग पर वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने का आग्रह किया गया है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की फौरन कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि मौसम ठीक होते ही मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News