पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Update: 2026-07-14 18:12 GMT
Etawah इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामले की गहन जांच की गई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के टोरा गांव निवासी आनंद की मौत शुरू में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी आशिकी देवी और उसके कथित प्रेमी शिवम राजपूत ने मिलकर आनंद की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और पुलिस की गहन जांच से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के सटीक कारण, साजिश की योजना और वारदात में इस्तेमाल किए गए तरीकों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News