चंबा। ग्राम पंचायत लेच के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर राजकीय केंद्रीय पाठशाला लेच में सीएचटी व जेबीटी के रिक्त पद को भरने की मांग उठाई। उन्होंने साथ ही शिक्षा मंत्री से पाठशाला की क्षतिग्रस्त छत की मुरम्मत और खेल मैदान के निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी की। उन्होंने इस आशय की मांग को लेकर ग्रामसभा में पारित प्रस्तावों की प्रतियां भी रोहित ठाकुर को सौंपी। प्रतिनिधिमंडल की अगवाई ग्राम पंचायत लेच की प्रधान सुनीता भूषण ने की। उन्होंने बताया कि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लेच में विद्यार्थियों की संख्या 53 है, लेकिन विद्यालय में सीएचटी व जेबीटी अध्यापक का एक पद रिक्त चल
रहा है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए इन दोनों पदों को भरना अत्यंत आवश्यक है ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके और उन्हें गुणवाापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया गया है कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा की गुणवाा को ध्यान में रखते हुए राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लेच में रिक्त चल रहे सीएचटी व जेबीटी अध्यापक के पद को भरा जाए। उन्होंने साथ ही बताया कि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लेच वर्ष 1964 से संचालित है और इसका भवन काफी पुराना हो चुका है। पाठशाला की छत की हालत अत्यंत जर्जर है तथा बरसात और बर्फबारी के दौरान छत से पानी टपकने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। पंचायत प्रधान ने छह लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की मांग की, ताकि पूरे भवन की मरम्मत कर बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।
Tags: