सौरव दास और आशुतोष रांका को मिलेगी जमानत? आज रिहाई पर फैसला संभव...
पुलिस कर रही जांच
दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर आज बड़ा फैसला आ सकता है। दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत से बाहर निकालने के लिए पार्टी की कानूनी टीम ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दाखिल की है। जमानतदारों के जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। रविवार दोपहर तक रिहाई की अर्जी पर फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
14 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। दोनों नेताओं पर बिना अनुमति प्रतिबंधित प्रदर्शन क्षेत्र में प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है।
जमानतदारों के दस्तावेजों की जांच जारी
CJP की कानूनी टीम ने दोनों नेताओं की रिहाई के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमानतदारों के दस्तावेज रिकॉर्ड पर जमा कराए गए हैं। पुलिस सत्यापन पूरा होने के बाद मजिस्ट्रेट आवेदन पर निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की रिहाई अभी सुनिश्चित नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़ा मामला यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नेता बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने उन पर पूर्व में लागू शांति बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।
वहीं, CJP की कानूनी टीम ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अब सभी की निगाहें मजिस्ट्रेट के फैसले पर टिकी हैं।