नई दिल्ली: शादी करना किसी के लिए भी जीवन का एक अहम फैसला होता है। ऐसे में जीवनसाथी चुनते समय उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार और आपसी तालमेल को समझना बेहद जरूरी है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ के अंगूठे को इच्छाशक्ति, तर्क क्षमता और व्यक्तित्व का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अंगूठे की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कुछ विशेष संकेत मिलते हैं। तो अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं, तो अपने पार्टनर पर दिखने वाले इन 5 संकेतों को बिल्‍कुल भी
नजरअंदाज
न करें।
बहुत सख्त और सीधा अंगूठा
हस्‍तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का अंगूठा बहुत सख्त होता है और आसानी से पीछे की ओर नहीं झुकता, उसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाला और अपने फैसलों पर टिके रहने वाला माना जाता है। यदि आपके होने वाले जीवनसाथी के हाथों का अंगूठा सख्‍त या सीधा है, तो इससे आपके जीवन में अच्‍छा और बूरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है। क्‍योंकि इस तरह के लोग एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि दोनों साथी अपनी बात मनवाने की कोशिश करें, तो मतभेद बढ़ सकते हैं। इसलिए शादी से पहले यह देखना जरूरी है कि आपका पार्टनर दूसरों की राय सुनता है या नहीं।
सामान्य से बहुत छोटा अंगूठा
हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है, उनकी निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बहुत मजबूत होता है। ऐसे लोग महत्वपूर्ण फैसले लेने में हिचकिचाते नहीं हैं, शादी के बाद आर्थिक जिम्मेदारियों और पारिवारिक निर्णयों को लेने में ये लोग पार्टनर की पूरी मदद करते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
बहुत मोटा और चौड़ा अंगूठा
हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार मोटे और चौड़े अंगूठे वाले मजबूत इच्छाशक्ति तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। यदि व्यक्ति स्वभाव से गुस्सैल है और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाता, तो रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में मजबूत इच्छाशक्ति तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व वालों के साथ जीवन गुजारना बहुत आसान हो जाता है।
अंगूठे के दोनों पोरों में असमानता
अंगूठे के दो प्रमुख भाग होते हैं। ऊपरी भाग को इच्छाशक्ति और निचले भाग को तर्क क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। यदि दोनों भागों के आकार में अधिक अंतर है, तो व्यक्ति की इच्छा और निर्णय लेने की शैली अच्‍छी हो सकती है।
अंगूठे पर कटी-फटी रेखाएं या निशान
हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे पर रेखाएं, तिल या निशान होना भी अलग-अलग संकेत देता है। यदि बहुत ज्‍यादा कटी-फटी रेखाएं हैं, तो व्‍यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर गुस्‍सा आ सकता है। वहीं अंगूठे पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है। इससे उस व्यक्ति के साथ वैवाहिक जीवन मधुर हो जाता है।
Tags: