मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन शुभ फलदायक रहेगा।

सामान्य यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी।दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है।शाम के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।घर में किसी तिथि के आगमन से खर्च बढ़ने की संभावना है।

वृष राशि का करियर राशिफल

कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में अनबन हो सकती है।अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है।दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि का करियर राशिफल

राशि स्वामी बुध पंचम प्रमुख त्रिकोण संतान भाव में है।तृतीय पराक्रम भाव में केतु के प्रभाव से पारिवारिक अलगाव के संकेत मिल रहे हैं।राजनीतिक गतिविधियों में भी रूकावट रहेगी।दोपहर के बाद नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी।

कर्क राशि का करियर राशिफल

राशि स्वामी चन्द्रमा वृश्चिक राशि का होकर पंचम त्रिकोण केन्द्र भाव में भाग्योदय करेगा।जीवन साथी के साथ व्यापार में साझीदारों का भी सहयोग मिलेगा।आपका मन अच्छे और परोपकार के कामों में लगा रहेगा।नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को उन्नति मिल सकती है।जरूरत के अदिक काम करने से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह राशि का करियर राशिफल

सिंह रासि के जातकों का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी छवि मजबूत होगी।आपके लिए पदोन्नति के अवसर बनते हुए दिख रहे हैं।एकादश भाव में कर्क राशि का बृहस्पति उच्च फल प्रदान करेंगा।

कन्या राशि का करियर राशिफल

द्वादश भाव में केतु योग और सप्तम् भाव में शनि उत्तम संपत्ति प्रदान करेंगे।आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।जिम्मेदारिया बढ़ने से थोड़ी परेसानी हो सकती है। ऐसे में घबराये नहीं।शाम से लेकर रात तक का समय पुराने मित्रों से मुलाकात का रहेगा।

तुला राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि करेगा।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।आपके द्वार किए जा रहे व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा।दूसरों की सहायता करने से आपको आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है।ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।शाम के समय किसी मंदिर या देव स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि का करियर राशिफल

मंगल की स्थिति के कारण परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है।आप अपने धैर्य और विनम्रता के बल पर वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे।अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 मकर राशि का करियर राशिफल

 किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा।घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेशन हो सकती है।किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें।दोस्ती या जान-पहचान के भरोसे पर किसी भी वित्तीय स्कीम बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

चन्द्रमा 7वें भाव में किसी बड़ी सफलता का कारण बनेगा।ृबड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।दोपहर के समय पत्नी के साथ कुछ दिनों से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगी।गलतफहमी और मनमुटाव को आपसी बातचीत से दूर करने की कोशिश करें।

मीन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

राशि स्वामी बृहस्पति के कर्क राशि का होकर चतुर्थ भाव में होने से संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।जिन युवाओं ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग बने हुए हैं।शाम से लेकर रात तक का समय मेल-मिलाप में बीतेगा।


Tags: