ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को बनाया जाता है और इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ परिणाम मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
गोवर्धन पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत बनाने में इस्तेमाल किए गए गाय के गोबर और पूजा सामग्री का अनादर नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह पूजित और अत्यंत पवित्र मानी जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि गोवर्धन पूजा के बाद इस सामग्री का क्या करना चाहिए।
1. गोबर का क्या करें?
सबसे पारंपरिक तरीका यह है कि पूजा के अगले दिन यानी भाई दूज के दिन उस गोबर से छोटे-छोटे उपले बनाकर उन्हें धूप में सुखा लें। इन उपलों का प्रयोग घर में होने वाले हवन, पूजा-पाठ या प्रतिदिन शाम को गुग्गल-धूप के लिए किया जा सकता है।
इसके इस गोबर को आप घर के पेड़-पौधों या गमलों की मिट्टी में भी मिला सकते हैं। गाय का गोबर पौधों के लिए बेहतरीन प्राकृतिक खाद के रूप में काम करता है। अगर आप इस गोबर के उपले नहीं बना सकते हैं, तो इसे किसी पेड़ की जड़ में रख दें।
2. खील, बताशे और अन्नकूट का प्रसाद
पूजा के दौरान चढ़ाए गए अन्नकूट, पूरी, मिठाई, बताशे और खील को घर के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांटकर ग्रहण करें। बची हुई खील का उपयोग पक्षियों को दाना डालने के लिए किया जा सकता है।
3. फूल, मालाएं और दूर्वा
पूजा में अर्पित ताजे फूल, माला, तुलसी दल और दूर्वा को कूड़ेदान में बिल्कुल न फेंकें। इन्हें सुखाकर गमलों में खाद बना लें या किसी पवित्र पेड़ की जड़ के पास मिट्टी में दबा दें।
Tags: