मेष राशि,अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा लेकिन काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन के बीच सामंजस्य बनाकर चलना होगा। भाई बहनों के बीच स्नेह बना रहेगा उपहार लेनदेन हो सकता है। बिजनेस मे लाभ मिलेगा और धातु से जुड़े काम में आपको फायदा मिलेगा। चंद्रमा के अष्टम में होने से आपको अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। सेहत के मामले में भी आपको सजग रहना होगा।

 वृषभ राशि,आपसी रिश्ते मजबूत होंगे

शुक्र की इस राशि के लिए कल बुधवार का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको अपनी कला, रचनात्मक क्षमता और व्यवहार कुशलता का जीवन के कई मामलो में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध के मामले में पंचम भाव का शुक्र शुभ प्रभाव देगा आपको, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आपको परिवार के साथ छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिलेगा।

 मिथुन राशि,आपको कारोबार में लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों भरा रहेगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको सगे संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी की मदद भी करनी होगी। किसी वजह से आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।

 कर्क राशि,अचानक से दबाव बढ सकता है

कर्क राशि के लिए आज का दिन परिश्रम से सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आपके ऊपर काम का अचानक से दबाव बढ सकता है। आपको सामाजिक कर्तव्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है। लालच में और किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। भाइयों से आपको अपेक्षित सहयोग मिेलेगा। किसी कारण से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

 सिंह राशि,आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रबंधन क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सजग रहना होगा, किसी वजह से काम में तकनीकी समस्या आ सकती है। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। प्रेम संबंध में आपको भावुकता पर कंट्रोल करना होगा।

 कन्या राशि,प्रशंसा मिलने की खुशी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्रदेव सुखद बना रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने की खुशी होगी। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा।

 तुला राशि,आपका खर्च बढा रहेगा

तुला राशि जातक आज के दिन मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनैगा। वैसे आपका खर्च भी बढा रहेगा। आपको भावुकता से बचने की जरूरत है। धार्मिक काम में आपकी रुचि रहेगी। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

 वृश्चिक राशि,काम में सतर्क रहना होगा

आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। कोई आपकी भावुकता का लाभ ले सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले निवेश आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम में सतर्क रहना होगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ नई जिम्मेदारी या काम मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है।

 धनु राशि,लाभ का मौका मिलेगा

आपको आज चंद्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। थोड़ी सुस्ती के बाद काम में गतिशीलता आएगी। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। पूर्व में किए काम का आपको फायदा मिल सकता है। घर के बड़ो से आपको सहयोग मिलेगा। आपके हाथों आज कुछ पुण्य काम भी हो सकता है। आपके घर में किसी पुण्य कार्य का संयोग बनेगा।

 मकर राशि,धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा

आपके लिए आज का दिन ग्रहों के गोचर से लाभदायक होगा। आपको अपने काम में लगन पूर्वक ध्यान देना होगा। आपको सुख भोग की प्राप्ति होगी। बिजनेस मे आपको लाभ का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। पुराने काम का फायदा मिलेगा।​

 कुंभ राशि,सेहत का आपको ध्यान रखना होगा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा लेकिन आपको किसी सगे संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र मे आपको रुचिकर काम करने का मौका मिलेगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। पारिवारिक कार्यों और सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा।

 मीन राशि,आज मन दुविधा में रहेगा

 मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने का रहेगा। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा लेकिन आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। संतान से संबंधित विषयों की लेकर आपको चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी बात को लेकर आज मन दुविधा में रहेगा। लेनदेन में आप सतर्क रहें।

 

Tags: