मेष राशि,किसी को उधार और कर्ज देने से बचें

आज आपको आर्थिक विषयों में बहुत ही संभलकर चलना होगा क्योंकि एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। आपकी राशि से एकादश भाव में चंद्रमा ग्रहण योग में फंसे हैं तो आपको आज लोन संबंधी मामलों में भी बहुत सतर्कता से काम करना होगा। किसी को उधार और कर्ज देने से बचें। पारिवारिक जीवन में आपको संयम से काम लेना होगा झुंझलाहट और मानसिक अस्थिरता की वजह से परेशानी हो सकती है। आपके पास कुछ अप्रत्याशित काम आ सकता है।​

वृषभ राशि,खर्च पर कंट्रोल करना होगा

आपकी राशि से आज कर्म भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। अधिकारीवर्ग से मेलजोल बनाकर रखें नहीं क्योंकि वह आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। सेहत और घर के उपकरण पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। पिता और पैतृक पक्ष के संबंधियों की अपेक्षा आपसे बढ़ने वाली है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिल पाएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ होगा।

मिथुन राशि,तनाव और दबाव मिल सकता है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज पंचम भाव का बुध और भाग्य भाव में चल रहे चंद्रमा मिलाजुला फल देंगे। आपको आज एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारीवर्ग से तनाव और दबाव मिल सकता है। आपको आज अपने पुराने काम की समीक्षा करनी होगी। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। दिन भर की थकान और व्यस्तता के बाद शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि,सेहत का ध्यान रखें

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। राशि स्वामी अष्टम भाव में राहु के साथ ग्रहण योग में फंसे हैं। आपको ऐसे में आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दो बार इस पर विचार कर लेना चाहिए। आप भावुकता में अपना नुकसान न कर लें इस बात का ध्यान रखें। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, सर्दी जुकाम और किसी पुरानी समस्या से आपको परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को घुटनों से संबंधित परेशानी है उनको भी अपना खास ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो अपने भी नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि,टीम वर्क से फायदा मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे आपको सफलता मिलेगी, इसमें गुरु का आपको विशेष योगदान मिलेगा। सरकारी काम में आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी के लिए प्रयास करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको सामाजिक क्षेत्र में लोगों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपको लाभदायक डील मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे आपको संयम से काम लेना होगा, जीवनसाथी को आपको सहयोग की जरूरत होगी।

 कन्या राशि,परिवार से आपको सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपका मन सुख सुविधाओं की ओर आकृष्ट होगा। लेकिन अच्छी बात है कि आपको कला संबंधी विषयों में रुचि रहेगी। शिक्षकों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। पिता और परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज लाभ का मौका मिलेगा। शाम से रात का समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।​

 तुला राशि,बिजनेस डील में सफलता मिलेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार दिखैगा। आपको बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कोई पेंडिंग काम जो आपका काफी समय से अटका हुआ है वह पूरा हो सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। प्रेम संबंध भी आपका मधुर बना रहेगा। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा लेकिन इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

 वृश्चिक राशि,प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा

वृश्चिक राशि के जातकों का मनोबल आज ऊंचा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास के साथ अपना काम पूरा कर पाएंगे। नौकरी में अधिकारीवर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। प्रबंधन और प्रशासनिक काम से जुड़े जातकों के काम में प्रगति होगी और प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। आपको आज मीटिंग और अन्य मामलों में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे भी आप आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको कोई मौका मिल सकता है।

 धनु राशि,आपको यात्रा का भी मौका मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन अपने अटके काम को पूरा करने के लिए बेहतर है। आपकी राशि से आज चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर करेंगे, पारिवारिक मामलों में आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। आपको यात्रा का भी मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको साहसिक फैसलों का फायदा मिलेगा। आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको वाद विवाद से बचना होगा।

 मकर राशि,रुचि के हिसाब से काम कर पाएंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको अपनी रुचि के हिसाब से काम करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक कारणों से आपको आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा करनी होगी। पिता अथवा घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर थोड़ी हो सकती है। भाइयों से आपको विवाद से बचना चाहिए क्योंकि किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद होने की आशंका रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सभी पक्षों की जांच के बाद ही आगे बढना चाहिए।

 कुंभ राशि,पुरानी समस्या उभर सकती है

कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन चंद्रमा और राहु के मिलन से मानसिक अस्थिरता का योग बना रहा है। आपको आज किसी भी काम में जल्दबाजी या आवेश में आकर फैसला लेने से बचना होगा। सेहत का भी ध्यान रखें आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। खानपान में आपको संयम रखना होगा, पेट से जुड़ी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको बचना होगा। किसी से कोई वादा करने से भी आपको बचना होगा।

 मीन राशि,बढते खर्च पर कंट्रोल करना होगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा ग्रहण योग बना रहे हैं जबकि राशि में वक्री शनि विराजमान हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात पर मतभेद हो सकता है। कोई बनता हुआ काम अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में आपको बढते खर्च पर कंट्रोल करना होगा। किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं तो एक्सट्रा समय लेकर निकलें।

 

Tags: