Aaj Ka Rashifal, 3 November 2026 : आज मंगलवार 3 नवंबर को चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में मघा नक्षत्र से होगा जिससे गंडमूल का संयोग बनेगा। साथ ही आज गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी। जबकि आज कर्क राशि में मंगल का गोचर होगा। और कल शुक्र और बुध भी साथ होंगे वह भी तुला राशि में जिससे की कल लक्ष्मी नारायण योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में कल मंगलवार के दिन कर्क राशि के जातकों में उग्रता बढेगी। जबकि तुला राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कल यानी 3 नवंबर का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशिफल, लालच से बचें फायदे की जगह नुकसान हो सकता है
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतान की उपलब्धि से मन को खुशी देने वाला है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके पांचवें घर में हैं, इसलिए किसी बच्चे के स्कूल, खेल या प्रतियोगिता से कोई अच्छी खबर मिल सकती, जिससे आपको गर्व होगा। किसी वरिष्ठ या गुरु जैसे व्यक्ति की सीख आज मन में उतरेगी। प्रेम संबंध में आप जल्दी रूठ सकते हैं, इसलिए अपनी अकड़ छोड़कर पहले बात शुरू करें। शेयर बाजार या ट्रेडिंग में एक दिन में मुनाफा कमाने का लालच भारी पड़ सकता है। नीच मंगलदेव घर के माहौल में थोड़ी गर्मी पैदा कर सकते हैं। रसोई या बिजली के उपकरण पर नजर रखें। टखने में मोच या हल्की चोट की आशंका है। शाम को परिवार के साथ कोई खेल खेलना या फिल्म देखना सुकून देगा।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 2उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बच्चों को लाल मिठाई दें।
वृषभ राशिफल, वाहन सुख का संयोग बनेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुश्तैनी संपत्ति, मकान और माताजी से जुड़े फैसलों का है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके चौथे घर में हैं, इसलिए जमीन, मकान या दुकान के किराए को लेकर परिवार में चल रही बात किसी नतीजे की ओर बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय को आज सबसे ऊपर रखें। नया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। मंगलदेव तीसरे घर में नीच स्थिति में हैं, इसलिए हिम्मत तो रहेगी, लेकिन पराक्रम गलत दिशा में दिखाने से बाद में पछतावा हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सीने में भारीपन लग सकता है और सांस फूलने की तकलीफ हो सकती है। शाम को पुरानी यादें, कोई पुरानी तस्वीर या सामान देखकर मन भावुक होगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी । शुभ अंक: 13उपाय: घर के पूर्वजों की तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
मिथुन राशिफल, बात रखने का अंदाज सफल बनाएगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज अपनी बात रखने की कला ही सबसे बड़ी ताकत होगी। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके तीसरे घर में हैं, इसलिए प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू, लेखन या किसी मीटिंग में आपके विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। शिक्षक, पत्रकार, कंटेंट क्रिएटर या कॉल सेंटर से जुड़े लोगों के लिए दिन खास अच्छा है। मंगलदेव दूसरे घर में नीच हैं, इसलिए परिवार में पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। कामकाज में शनिदेव की वक्री चाल से प्रमोशन या मंजूरी की प्रक्रिया धीमी दिखेगी, उतावले न हों। कलाई, हाथ और उंगलियों में सुन्नपन या खिंचाव हो सकता है, मोबाइल या कीबोर्ड पर लगातार काम करने के बीच ब्रेक लें। शाम को किसी पुराने दोस्त को फोन करें-मैसेज भेजें। उससे आगे के लिए कोई नया संपर्क बन सकता है।
शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 6उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशिफल, परिवार में बढ़ेगा मान-सम्मान
कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ, परिवार में सम्मान मिलने और वाणी में मधुरता के साथ ज्ञान की झलक दिखेगी। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके दूसरे घर में गजकेसरी योग बना रहे हैं, इसलिए रुकी रकम मिल सकती है। बचत बढ़ा सकते हैं या किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में आपकी राय की कद्र होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पुश्तैनी गहने या सोने से जुड़ी किसी बात पर चर्चा हो सकती है। केतु साथ होने से खाने पीने की पसंद अचानक बदल सकती है। जुबान से निकला कटाक्ष किसी को चुभ सकता है, इसलिए बोलने में मिठास रखें। आपकी ही राशि में नीच मंगलदेव हैं, इसलिए स्वभाव में उग्रता रहेगी और गुस्सा जल्दी आएगा। जीभ पर छाले या मुंह में जलन की शिकायत हो सकती है। मसालेदार चीजें कम खाएं और पानी ज्यादा पिएं।
शुभ रंग: चांदी जैसा । शुभ अंक: 16उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
सिंह राशिफल, नेतृत्व का मौका मिल सकता है
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला और अपनी पहचान स्थापित करने का है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपकी ही राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं, इसलिए किसी समारोह, बैठक या समूह में आपको नेतृत्व का मौका मिल सकता है और लोग आपकी राय को अहमियत देंगे। केतु साथ होने से मन के भीतर एक अकेलापन या उदासी की लहर भी उठ सकती है, इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। लग्नेश सूर्यदेव नीच के हैं, इसलिए अकड़ या जिद दिखाने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सिरदर्द और रक्तचाप का उतार-चढ़ाव संभव है, नमक कम रखें और धूप में ज्यादा देर न रुकें। शाम को परिवार के साथ बैठने से मन हल्का होगा।
शुभ रंग: गहरा सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: पिता जी या किसी बुजुर्ग के चरण छूकर घर से निकलें।
कन्या राशिफल, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेवा, दान और मन की शांति का है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके बारहवें घर में हैं, इसलिए किसी जरूरतमंद की मदद करना, आश्रम या अस्पताल में समय देना और ध्यान में बैठना आपको भीतर से मजबूत करेगा। दूरस्थ स्थान, ऑनलाइन काम या विदेश में बसे किसी परिचित से संपर्क होने की आशंका है। धन स्थान में वक्री शुक्रदेव परिवार में सुखमय जीवन देंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। खर्च होगा, मगर वह अच्छे कामों में ही जाएगा, इसलिए पछतावा नहीं होगा। आंखों में पानी आने या धुंधला दिखने की शिकायत हो सकती है। रात को शांत संगीत सुनकर सोएं और अगली सुबह के लिए कोई छोटा सा संकल्प लें, इससे मन व्यवस्थित रहेगा।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 8उपाय: किसी अस्पताल या आश्रम में फल दान करें।
तुला राशिफल, बड़े लाभ का बनेगा संयोग
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़े लाभ लेकर आया है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके ग्यारहवें घर में गजकेसरी योग बना रहे हैं। इसलिए पुराने निवेश, कमीशन, ऑर्डर या किसी मित्र के जरिये आर्थिक फायदा होने की अच्छी संभावना है। बड़े भाई या बहन से कोई मददगार सूचना मिल सकती है। सोशल नेटवर्क, किसी समूह या संस्था से जुड़ने पर नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि, केतु के साथ होने से कोई एक इच्छा अधूरी रह सकती है, उसके लिए मन छोटा न करें। मंगलदेव दसवें घर में नीच स्थिति में हैं, इसलिए कामकाज में उतावलापन और अधिकारी से तीखी बहस की आशंका है। शब्द नाप तौलकर बोलें। दोस्तों की महफिल में दिखावे के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: बादामी । शुभ अंक: 18उपाय: सुगंधित अगरबत्ती जलाकर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल, सरकारी काम में होगी प्रगति
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज करियर में सम्मान पाने और आगे बढ़ने का दिन है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके दसवें घर में गजकेसरी योग बना रहे हैं, इसलिए अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की चर्चा आगे बढ़ सकती है। सरकारी दफ्तर, लाइसेंस, टेंडर या अनुमति से जुड़े रुके काम में गति आएगी। पिता जी की प्रतिष्ठा से भी कोई लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा और कुछ काम अपनी मेहनत से ही बनाने होंगे। केतु साथ होने से पद मिलने पर भी भीतर कुछ खालीपन रह सकता है। सेहत में गर्दन और कंधे की जकड़न रहेगी।
शुभ रंग: कत्थई । शुभ अंक: 9उपाय: ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें।
धनु राशिफल, अंधविश्वास से बचें, खर्च में वृद्धि
धनु राशि के जातकों के लिए आज भाग्य और श्रद्धा का दिन है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके नौवें घर में गजकेसरी योग बना रहे हैं, इसलिए किसी गुरु, शिक्षक या बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ने की योजना पर सकारात्मक संकेत दिख सकते हैं। मघा नक्षत्र पितरों से जुड़ा है, इसलिए पूर्वजों के नाम पर दान या जल अर्पण से शांति मिलेगी। मंदिर या किसी तीर्थ पर छोटी यात्रा संभव है। मंगलदेव आठवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई छोटा विवाद या खर्च आ सकता है, धैर्य रखें। किसी के कहने पर बिना जांचे कोई तंत्र मंत्र या अंधविश्वास वाला काम न करें। हड्डियों में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। शाम को घर के बुजुर्गों के साथ बैठकर उनकी राय सुनना आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनसे कोई उपयोगी सीख भी मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 2उपाय: पुरखों के नाम पर पीपल के नीचे जल चढ़ाएं।
मकर राशिफल, अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुराने कागजों की तलाश या गहरी बातों से जुड़ा है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके आठवें घर में हैं, इसलिए किसी वसीयत, नामांकन, पुराने डिपॉजिट या पेंशन जैसी बात पर चर्चा हो सकती है। अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। केतु साथ होने से मन गहरी सोच में डूबा रहेगा और रहस्य जैसी बातें जानने की इच्छा बढ़ेगी। रिश्तेदारों के बीच संपत्ति की बात पर चर्चा हो सकती है। मंगलदेव सातवें घर में नीच हैं, इसलिए जीवनसाथी से बातचीत में जिद न रखें। दफ्तर में आपकी साख बनी रहेगी। सेहत में कब्ज या बवासीर जैसी पुरानी तकलीफ उभर सकती है, रेशेदार भोजन और पानी का ध्यान रखें।
शुभ रंग: काला नीला । शुभ अंक: 5उपाय: किसी गरीब को काला कंबल या छाता दान करें।
कुंभ राशिफल, साझेदारी में अच्छा सहयोग मिलेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों और साझेदारी में अच्छा सहयोग मिलेगा। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके सातवें घर में गजकेसरी योग बना रहे हैं, इसलिए जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। साझेदारी वाले कारोबार में क्लाइंट मीटिंग या नए करार पर बात बनने की संभावना है। केतु साथ होने से रिश्ते में कभी कभी दूरी का एहसास भी आएगा। इसे खुलकर बात करके दूर करें। मंगलदेव छठे घर में नीच हैं, इसलिए पुराने विरोधी या प्रतिद्वंदी की चाल बेअसर रहेगी। किसी तीसरे व्यक्ति की राय पर पति पत्नी या साझेदार के बीच बेवजह का शक न करें। सेहत में मूत्र संबंधी संक्रमण या कमर के निचले हिस्से में दर्द की आशंका है, पानी भरपूर पिएं।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 3उपाय: जीवनसाथी के साथ मंदिर में मिलकर दीपक जलाएं।
मीन राशिफल, नौकरी में जवाबदेही बढ़ेगी
मीन राशि के जातकों के लिए आज उलझे हुए पुराने मामलों के निपटारे का दिन है। चंद्रदेव और गुरुदेव आपके छठे घर में हैं। किसी विवाद में राहत मिलने की उम्मीद है। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी, इसे बोझ न समझें। भविष्य में फायदा होगा। केतु साथ होने से किसी पुराने साथी से बात बंद हो सकती है, जिद छोड़कर संपर्क करें। थकान और सुस्ती बनी रहेगी। इसलिए बच्चों से बात करते समय आवाज धीमी रखें। पेट में गैस और भारीपन की शिकायत हो सकती है। तला-भुना कम खाएं और टहलना जारी रखें। शाम को दिनचर्या और व्यायाम पर ध्यान दें, जल्दी सोना भी फायदेमंद होगा।
शुभ रंग: समुद्री हरा । शुभ अंक: 7उपाय: मंगलवार को जरूरतमंद को मसूर की दाल दान करें।
Tags: