मेष राशिफल, दोस्तों से लाभ मिलेगा-खर्च का रखें ध्यान
मेष राशि के जातकों के लिए सुबह का समय अच्छा रहेगा। ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव के कारण दोस्तों और जान पहचान के लोगों से मदद मिलेगी। जो पैसा कहीं अटका था, उसकी उम्मीद बंधेगी। दोपहर 3 बजे के बाद चंद्रदेव बारहवें भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए शाम को मन भारी और थका हुआ लगेगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। कोई बड़ी खरीदारी या उधार का लेन-देन आज न करें। जीवनसाथी या साझेदार के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, तो जवाब देने से पहले एक बार रुककर सोचें। रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशिफल, लाभ के मौके बनेंगे, सेहत में लापरवाही न करें
वृषभ राशि के जातकों को आज फायदा मिलेगा। आपके लग्न के स्वामी शुक्रदेव अस्त हैं और छठे भाव में हैं, इसलिए ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। सेहत का ध्यान रखने पर दिन अच्छा बीतेगा। चंद्रदेव दसवें भाव में हैं, अधिकारी आपकी बात ध्यान से सुनेंगे और कोई जरूरी काम आपको सौंप सकते हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में जाएंगे, तब दोस्तों या किसी बड़े भाई बहन से मदद और पैसों की खबर मिल सकती है। भाई बहन या पड़ोसी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खाने-पीने में परहेज रखें, पेट की पुरानी तकलीफ उभर सकती है। नशे से दूर रहें। शाम को परिवार के साथ बैठें, अच्छा लगेगा।शुभ रंग: चमकीला सफेद । शुभ अंक: 6उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशिफल, शाम को दफ्तर में बढ़ेगा काम का दबाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत भाग्य का साथ मिलने के साथ होगी। नौवें भाव में चंद्रदेव के कारण किसी बड़े-बुजुर्ग या गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक कार्य या यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। चंद्रदेव दसवें भाव में शनिदेव के साथ दोपहर 3 बजे के बाद विष योग बनाएंगे, इसलिए दफ्तर में काम का दबाव बढ़ेगा और अधिकारी की टोका-टाकी से मन खिन्न हो सकता है। ऐसे में धैर्य रखें और जवाबी बहस न करें, चुपचाप काम पूरा करना ही फायदेमंद रहेगा। पैसों की बात परिवार में बैठकर सुलझाइए, पर बोलते समय कड़वाहट न आने दें। खाली बैठने से बेकार की चिंता बढ़ेगी।
कर्क राशिफल, दोपहर बाद भाग्य का मिलेगा सहारा
कर्क राशि के जातकों को सुबह मन में बेचैनी रह सकती है। आठवें भाव में चंद्रदेव के कारण बेवजह की घबराहट, शक या पुरानी बातों की चिंता सताएगी। मगर, राहु के अकेले रह जाने से धीरे धीरे मन साफ होने लगेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव नौवें भाव में शनिदेव के साथ जाएंगे, इसलिए पिता या किसी बुजुर्ग की सलाह लेना काम आएगा। किसी बात पर उनसे मतभेद हो, तो बहस न करें और विनम्र रहें। लग्न पर मंगल और गुरु हैं, इसलिए आपमें हिम्मत और आत्मविश्वास बना रहेगा। सुख भाव में तीन ग्रहों के कारण घर में सजावट, मरम्मत या नया सामान खरीदने का मन करेगा। परिवार में बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें।
सिंह राशिफल, अचानक बढ़ सकता है खर्च
सिंह राशि के जातकों के लिए सुबह का समय जीवनसाथी और साझेदारों के साथ बातचीत के लिए अच्छा रहेगा। सातवें भाव में चंद्रदेव के कारण पुरानी कड़वाहट कम होगी। दोपहर 3 बजे के बाद चंद्रदेव आठवें भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए शाम को मन भारी रहेगा। किसी पुराने कागज, बीमा या टैक्स के मामले में अटकाव आ सकता है। तीसरे भाव में लग्नेश सूर्यदेव के होने से कम्युनिकेशन, मैसेज और छोटी यात्राओं से काम बनेगा। बोलते समय घमंड न दिखाएं। आपकी किसी गुप्त बात का राज खुल सकता है या वो आपके खिलाफ ही इस्तेमाल की जा सकती है। इसलिए हर किसी से अपने मन की बात साझा न करें।
कन्या राशिफल, विरोधियों पर बढ़त मिलेगी, कमाई के रास्ते खुलेंगे
कन्या राशि के जातकों के लिए सुबह का समय विरोधियों से निपटने और पुराने झंझटों को खत्म करने के लिए अच्छा रहेगा। छठे भाव में चंद्रदेव हैं और राहु के साथ उनका साथ अब छूट रहा है, इसलिए दफ्तर में जिनसे खटपट थी, उनसे बात करके मामला सुलझाना आसान रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव सातवें भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ तनाव या ठंडापन महसूस हो सकता है। कोई भी बात अपने मन से न मान लें, पूछकर पक्का कर लें। दोस्तों या बड़े भाई बहन के जरिए कमाई का नया रास्ता खुल सकता है।
तुला राशिफल, व्यक्तित्व में दिखेगा आपका आकर्षण
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार आपके स्वामी शुक्रदेव का दिन है, इसलिए पहनावे, बातचीत और व्यक्तित्व में आज आपका आकर्षण दिखेगा। हालांकि, शुक्रदेव अस्त हैं और लग्न पर सूर्य, बुध के साथ हैं, इसलिए शारीरिक थकान भी महसूस होगी। कारोबार में अधिकारी और ग्राहक आपकी बात मानेंगे और कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सुबह चंद्रदेव पंचम भाव में हैं, बच्चों या प्रेम संबंध को लेकर मन हल्का रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव छठे भाव में शनिदेव के साथ जाएंगे, तब पुराने कर्ज, किस्त या सेहत से जुड़ी चिंता उभर सकती है, इन्हें आज ही सुलझाने की जल्दी न करें। ऑनलाइन खरीदारी और दिखावे पर खर्च न करें।
वृश्चिक राशिफल, दोपहर बाद बच्चों का ध्यान रखें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुबह घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। चौथे भाव में चंद्रदेव के कारण माता जी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घरेलू उलझनें भी कम होंगी। दोपहर बाद चंद्रदेव पंचम भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। उन्हें डांटने के बजाय धैर्य से समझाएं। प्रेम संबंध में भी बात का गलत मतलब निकल सकता है, इसलिए बेवजह शक न करें। किसी बड़े का आशीर्वाद और भाग्य का साथ बना रहेगा। दसवें भाव में केतु हैं, दफ्तर में अपने काम का श्रेय लेने की होड़ से बचें।
धनु राशिफल, दोपहर बाद घर में मन रहेगा भारी
धनु राशि के जातकों के लिए सुबह का समय बातचीत और मेल-मिलाप में अच्छा बीतेगा। तीसरे भाव में चंद्रदेव के कारण भाई बहन, पड़ोसी या दोस्तों से फोन पर अच्छी बात होगी और छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव चौथे भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए घर में माहौल कुछ भारी रह सकता है। माता जी की तबीयत या किसी पुरानी घरेलू बात की चिंता सताएगी। उनके साथ बैठकर बात करें, बहस नहीं। दोस्तों और ऑनलाइन काम से आमदनी के नए रास्ते बनेंगे। शुक्र अस्त होने से किसी की बड़ी बातों पर पैसा न लगाएं। शाम को वाहन चलाते समय गति पर काबू रखें।
मकर राशिफल, दफ्तर में मिलेगा सम्मान
मकर राशि के जातकों के लिए सुबह परिवार और पैसों के मामलों में राहत रहेगी। धन भाव में चंद्रदेव के कारण परिवार में मीठी बात होगी और खाने-पीने का आनंद मिलेगा। राहु अकेले रह जाने से पैसों को लेकर चल रही उलझन भी कुछ साफ होगी। दोपहर बाद चंद्रदेव तीसरे भाव में आपके लग्नेश शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए हिम्मत तो रहेगी, पर मन में आलस्य या भारीपन भी आएगा। हालांकि, यह समय किसी विषय पर गहराई से सोचने का है। जरूरी फोन कॉल या मैसेज टालें नहीं, भाई-बहन से बातचीत में नरमी रखें। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। आज आपका सिक्स्थ सेंस तेज रहेगा। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।
कुंभ राशिफल, धन संभालकर खर्च करें और वाणी पर रखें संयम
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मन पहले से ज्यादा साफ रहेगा। राहु के साथ चंद्रदेव की युति दोपहर बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगी, इसलिए कल तक जो विचार उलझे थे, वे अब सुलझने लगेंगे। सुबह किसी जरूरी फैसले पर सोचना शुरू कर सकते हैं, मगर पक्का फैसला दोपहर बाद ही करें। दोपहर 3 बजे के बाद चंद्रदेव धन भाव में शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, इसलिए पैसों की बात, उधार या निवेश में जल्दबाजी न करें और परिवार में बात करते समय जुबान संभालकर रखें। पुराने विवाद या कर्ज में आपका पलड़ा भारी रहेगा। जीवनसाथी से बात करते समय अपनी ही राय न थोपें।
मीन राशिफल, मन भारी रहेगा, आराम को दें प्राथमिकता
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य रखने का है। सुबह चंद्रदेव बारहवें भाव में हैं, इसलिए नींद कम आ सकती है। खर्च या विदेश से जुड़ी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। दोपहर 3 बजे के बाद चंद्रदेव आपके लग्न पर शनिदेव के साथ विष योग बनाएंगे, जिससे मन में भारीपन, सुस्ती और उदासी महसूस हो सकती है। इस समय कोई बड़ा फैसला न लें। खुद को आराम दें और खाली बैठकर नकारात्मक सोच में न उलझें। किसी करीबी से बात करके मन हल्का करें। संतान, पढ़ाई या रचनात्मक काम से जुड़े क्षेत्र से अच्छी खबर मिलेगी, यही आपके लिए राहत रहेगी। पैरों की तकलीफ या थकान हो सकती है। शाम को शिवजी का ध्यान करें, मन को शांति मिलेगी।