मेष राशिफल, आमदनी के खुलेंगे नए रास्ते

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रदेव आज करियर भाव में गोचर कर रहे हैं और गजकेसरी योग भी बना हुआ है। सोमवार की शुरुआत दफ्तर या कारोबार में मान और सहयोग दिलाएगी। सातवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है, इसलिए नई साझेदारी या जीवनसाथी से जुड़े किसी बड़े प्रस्ताव पर हां कहने से पहले कुछ समय सोचिए। चौथे भाव में मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग है, घर और माता जी का साथ मिलेगा। ग्यारहवें भाव में राहु हैं, आमदनी के नए रास्ते दिखेंगे। बिना जांचे किसी के चेक या कागज पर दस्तखत न करें। बारहवें शनिदेव के कारण नींद के साथ समझौता न करें और खर्च का हिसाब रखें। नवमी पर मां सिद्धिदात्री का स्मरण करें।

 वृषभ राशिफल, किसी बड़े की सलाह आएगी काम

वृषभ राशि के जातकों को आज का दिन समझदारी से बिताना चाहिए। लग्नेश शुक्रदेव वक्री होकर सेहत भाव में हैं, इसलिए समय पर नाश्ता करें, पानी भरपूर पीएं और पेट की परेशानी को नजरअंदाज न करें। चंद्रदेव भाग्य भाव में गोचर करते हुए किसी बड़े की सलाह से अटका काम बना देंगे। नवमी पर घर में पूजा या कन्या भोजन का सुख मिलेगा। शाम को पराक्रम भाव में मंगल और गुरु की जोड़ी भाई-बहन या दोस्त के साथ छोटी यात्रा का मौका दिला सकती है। दसवें भाव में राहु की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बातों को कई बार समझाना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें, कोई मैसेज या ईमेल नहीं भेजें। खाली बैठकर चिंता करने की जगह काम में लगे रहें।

 मिथुन राशिफल, काम में धीमी लेकिन पक्की प्रगति होगी

मिथुन राशि के जातकों के पंचम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर बच्चों की उपलब्धि, पढ़ाई या कला से मन को खुशी देगा। चंद्रदेव आठवें भाव में मन में उतार चढ़ाव और बेवजह की चिंता बढ़ा सकते हैं। इसलिए ज्यादा सोचकर रात की नींद न बिगाड़ें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नशे की आदत और देर रात की पार्टी से दूर रहें, क्योंकि आठवें भाव का चंद्रमा सेहत पर जल्दी असर डालता है। नौकरी में धीमी पर पक्की प्रगति है, अधिकारी के निर्देश लिखकर रखें। वाणी से कमाई बढ़ेगी, पर कड़वी बात से बचें। सोमवार को हल्का भोजन लें। किसी भी सुनी सुनाई बात कर आंख बंद करके फैसला न करें।

 कर्क राशिफल, पारिवारिक मामलों में रखें संयम

कर्क राशि वालों के लिए आज की सलाह है- लय बनाकर काम करना। दोस्त हों, सहकर्मी हों, पार्टनर हो या जीवनसाथी... इन सबके साथ एक लय बनाकर चलने से काम बनेगा। कहीं आपको नेतृत्व करना पड़ेगा, कहीं किसी के नेतृत्व में आपको सामन्जस्य बनाकर चलना होगा। लग्न पर मंगलदेव और गुरुदेव हिम्मत और समझ से आपकी राह को आसान बनाएंगे। आपका सिक्थ सेंस आज ठीक संकेत देगा। बस सुख भाव में सूर्य, बुध और शुक्र के कारण घर के बड़ों से बहस न करें। आठवें भाव में राहु हैं, इसलिए ससुराल या विरासत के किसी मामले में बाहरी लोगों की सलाहकार पर भरोसा न करें। अपने विवेक का इस्तेमाल करें।

 सिंह राशिफल, सेहत और विरोधियों पर रखें नजर

सिंह राशि के जातकों के लिए आज पराक्रम का किला मजबूत है। तीसरे भाव में सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर लेखन, मीटिंग और मार्केटिंग के काम में आपको सफलता दिलाएगा। फोन कॉल में भी आपकी बात दूसरों पर असर करेगी। आज सीना तानकर नहीं, मुस्कुराकर बात रखें। चंद्रदेव छठे भाव में गोचर करते हुए पेट या कमर से जुड़ी परेशानी और थकान दे सकते हैं। विरोधी भी आपके लिए रोड़े अटकाने का काम कर सकते हैं। लिहाजा, उन पर नजर रखें और सतर्क रहें। पुराने कर्ज या विवाद की बातचीत आगे बढ़ाना ठीक है। धार्मिक कार्य या यात्रा में खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से अपेक्षा ज्यादा न रखें।

 कन्या राशिफल, कार्यस्थल में विरोधियों से सावधान रहें

कन्या राशि के जातक आज के दिन खासतौर पर वाणी में मिठास रखें। दरअसल, धन भाव में सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर हो रहा है। लिहाजा, आपको धन लाभ भी हो सकता है और परिवार में सम्मान भी मिल सकता है। लाभ भाव में मंगल और गुरु की युति मित्रों, बड़े भाई-बहन और बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति से जुड़कर कमाई के मौके बनेंगे। हालांकि, लालच में न फंसे। चंद्रदेव पंचम भाव में गोचर करते हुए आपको आज मनोरंजन से जोड़ेंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी। सातवें भाव में वक्री शनिदेव की चाल की वजह से साझेदार से तालमेल में समय लगेगा। छठे भाव में राहुदेव दफ्तर में विरोधियों से सावधान रखने की सलाह दे रहे हैं। केतु बारहवें भाव में आपका रुझान धर्म-आध्यात्म की तरफ ले जाएंगे।

 तुला राशिफल, करियर में सम्मान मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लग्न में त्रिगहीय योग से आत्मविश्वास जबरदस्त बना रहेगा। आपकी बातों में आज अधिकार, डिप्लोमेसी और मिठास तीनों का संयोग देखने को मिलेगा। आप अपनी बात किसी से भी मनवा सकेंगे। करियर के क्षेत्र में जो काम या फाइल लंबे समय से अटकी थी, वो आगे बढ़ सकती है। चंद्रदेव का चौथे भाव में गोचर घर में आपको मानसिक शांति देगा। माता जी के साथ बैठकर बातें करें, उनका मार्गदर्शन लें। घर की सजावट या घर से जुड़ा कोई छोटा-मोटा काम भी निपटा सकते हैं। सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। अनावश्यक की खरीदारी और दिखावे पर पैसा न खर्च करें। बड़े भाई या मित्र की सलाह से लाभ के रास्ते खुले।

 वृश्चिक राशिफल, आय और व्यय में संतुलन जरूरी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज फैसला आपके हक में झुका है, पर कुछ शर्तों के साथ। आज धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे, पूजा या दान कर सकते हैं। बारहवें भाव में तीन ग्रहों की युति यात्रा, इलाज या घर की जरूरत पर खर्च को बढ़ा सकते हैं। लिहाजा, बजट बनाकर चलें वर्ना आर्थिक परेशानी हो सकती है। तीसरे भाव में गोचर कर रहे चंद्रदेव छोटे भाई-बहन से मेल मिलाप के लिए प्रेरित करेंगे। घर में पानी, बिजली या वाहन की छोटी खराबी निकल सकती है। बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न डालें, उन्हें समझाकर आगे बढ़ाएं।

 धनु राशिफल, दोस्तों के जरिए मिल सकता है लाभ

धनु राशि वाले आज दिन की शुरुआत वाणी में नरमी के साथ करें। धन भाव में चंद्रदेव का गोचर परिवार के सदस्यों के साथ आपको जोड़ेगा। परिवार के साथ पैसों की बात शांत मन से होगी। लाभ भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति दोस्तों से लाभ दिलाएगी। ग्राहकों का फुटफॉल बढ़ेगा और ऑनलाइन काम से कमाई के मौके बनेंगे। घर के किसी बुजुर्ग की बात ध्यान से सुनिए, उनके अनुभव से उलझन सुलझेगी। हालांकि, अपनी गुप्त योजना या बातें किसी दोस्त या रिश्तेदार को न बताएं। काम अटक सकता है। छोटी यात्रा या फोन पर बातचीत करते समय जल्दबाजी न करें। देर रात का भारी खाना और बेवजह की बहस से बचें।

मकर राशिफल, सोच-समझकर करें कोई भी वादा

मकर राशि वालों के लिए आज चंद्रदेव आपके लग्न पर हैं। मन शांत और व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा, आज अपना ख्याल रखिए। सूर्य, बुध और शुक्र दसवें भाव में हैं, जिससे अधिकारियों की नजर में आपकी अच्छी छवि बनेगी। बस प्रजेंटेशन में बढ़ा-चढ़ाकर बात न करें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मिलकर चलेंगे, तो काम आसान हो जाएगा। धन भाव में राहु हैं, लिहाजा बोलते समय शब्दों को जरूर तोलें और कोई ऐसा वादा न करें जो निभाना मुश्किल हो। पुरानी बातें कुरेदने और बेवजह शक करने से बचें। लग्नेश शनिदेव पराक्रम भाव में हैं, इसलिए मेहनत का फल मिलने में चाहें देरी हो, लेकिन मिलेगा जरूर।

कुंभ राशिफल, सेहत की परेशानियां होंगी कम

कुंभ राशि वालों को भाग्य भाव में सूर्य, बुध और शुक्र गोचर कर रहे हैं। लिहाजा, दिन की शुरुआत पूजा पाठ, बड़ों के आशीर्वाद और किसी गुरु की सलाह से करें। दिन शुभ रहेगा। कर्ज, मुकदमे और सेहत की उलझनें सुलझने के आसार हैं। पुराने रोग की दवा समय पर लें, जल्द आराम मिलेगा। चंद्रदेव के बारहवें भाव में गोचर से मन अकेला या उदास लग सकता है। दोस्तों से बात करें। रात में बेवजह के खर्च और ऑनलाइन शॉपिंग से बचें। राहु लग्न पर हैं, इसलिए अपने बारे में लोगों की राय सुनकर परेशान न हों। अपनी कमियों या कमजोरी को किसी को न बताएं। लग्नेश शनिदेव धन भाव में हैं, बचत मजबूत रहेगी।

मीन राशिफल, आय में उतार-चढ़ाव के संकेत

खरगोश और कछुए की कहानी तो आपने सुनी होगी, आज मीन राशि पर वही लागू होती है। शनिदेव आपके लग्न पर वक्री हैं, रफ्तार धीमी रहेगी, पर चाल पक्की है, इसलिए हड़बड़ी की जगह नियम से चलिए। चंद्रदेव अपने दिन पर लाभ भाव में हैं, जो आय में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। दोस्तों, बड़े संपर्कों और ग्राहकों से मदद और अच्छी खबर मिल सकती है। पर खरगोश की तरह लाभ के जोश में कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न लें। शेयर मार्केट में बड़ा दांव न लगाइए। आठवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, इसलिए किसी पुरानी बीमारी की जांच या दवा को टालें नहीं। बच्चों और पढ़ाई से खुशी मिलेगी। 

Tags: