नई दिल्ली: RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। चाइनीज मॉडल RedMagic 12 Pro+ के नाम से आता है। अब यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है जिसका अंदाजा इसके प्रोसेसर से लग जाता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आने वाला है। अन्य कई और धांसू फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।
RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। RedMagic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च डेट 3 नवंबर के लिए निर्धारित की गई है। फोन के लॉन्च को लेकर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। माइक्रोसाइट स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा करती है। डिवाइस में AMOLED पैनल मिलने वाला है जो कि 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे।
इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने वाला है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में खास गेमिंग के लिए एक सपोर्टिव चिप होगी। यह REDMAGIC R5 गेमिंग चिप से लैस होगा। फोन एक गेमिंग डिवाइस होगा जिसके चलते इसमें खास कूलिंग फीचर्स भी मिलने वाले हैं। फोन में डुअल लूप लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा। साथ में एक अपग्रेडेड टर्बो फैन मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें Liquid Metal 4.0 भी होगा।
फोन में विशाल बैटरी लगी है जो कि 8400mAh की है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी रहने वाला है। चाइनीज मॉडल की तुलना में ग्लोबल मॉडल कम चार्जिंग स्पीड के साथ आने वाला है। RedMagic 12 Pro के फुल स्पेसिफिकेशंस का लिस्ट होना अभी बाकी है। उम्मीद है कि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस भी चाइनीज मॉडल के जैसे ही रहने वाले हैं। हल्का-फुल्का अंतर इनमें संभावित है।