जल्द लॉन्च होगा HMD 2320 Flip 4G बजट फोन, मिलेंगे Unisoc चिप और 32GB स्टोरेज
नई दिल्ली: HMD फ्लिप फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी का नया फ्लिप फोन HMD 2320 Flip 4G के नाम से पेश किया जा सकता है। एक लीक में इसके मुख्य फीचर्स भी सामने आए हैं। फोन के अंदर 4G सपोर्ट की बात कही गई है। यह करीबन 1500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ बताया गया है। 32GB की मैमोरी इसमें आ सकती है। वहीं, चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से लीक हुए HMD 2320 Flip 4G फोन के बारे में मुख्य बातें।
HMD 2320 Flip 4G कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पॉपुलर टिप्स्टर smashx_60 ने इसे लीक किया है। फोन का बड़ा आकर्षण इसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी को कहा गया है। इस फोन के अंदर 4G LTE Cat 4 सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बाहरी तरफ इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।
HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है। फोन में 64MB की रैम बताई गई है। यह 128MB की भीतरी स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि मैमोरी कार्ड की मदद से इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 1450mAh की बैटरी मिल सकती है। चार्जिंग के लिए फोन USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है।
फोन में कई अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें SOS सपोर्ट, पुश टू टॉक, डॉक सपोर्ट, जीपीएस आदि बताए गए हैं। 2.4GHz Wi-Fi, और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट इसमें बताया गया है। फोन में FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फोन को लेकर हालांकि HMD की ओर से अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन HMD 2320 Flip 4G के साथ कंपनी एक आकर्षक मोबाइल हैंडसेट पेश कर सकती है।