Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
नई दिल्ली : Nokia 100 फिर से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का पॉपुलर फीचर फोन मार्केट में दोबारा एंट्री ले सकता है। नए फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 640 x 480 पिक्सल का वाला कैमरा मिलने वाला है। यह इसके रियर में मौजूद होगा। इसी के साथ फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है। यह मॉडल कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। वहीं, कंपनी डिजाइन में भी कुछ बदलाव ला सकता है। फोन के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
Nokia 100 (2026) को कंपनी मार्केट में जल्द ही ला सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर @smashx_60 की ओर से फोन के फोटो शेयर किए गए हैं। इसी के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। HMD Global जल्द ही Nokia 100 (2026) नाम से नया फीचर फोन मार्केट में ला सकती है। फोन देखने में Nokia 105 जैसा लगता है, लेकिन थोड़ा ज्यादा राउंड नजर आता है। यह एक सस्ता फीचर फोन हो सकता है जिसमें कंपनी कैमरा भी लाने वाली है।
Nokia 100 (2026) में रियर कैमरा मौजूद होगा जिसमें 640 x 480 पिक्सल के फोटो कैप्चर किए जा सकेंगे। फोन में LED फ्लैश भी देखने को मिल सकता है। इसमें 2G मॉडम दिया जा सकता है। कहा गया है कि यह सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। यहां USB-C की सुविधा नदारद रह सकती है। फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड करने वाली है।
नोकिया 100 (2026) में कंपनी बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाकर 1,020 mAh कर सकती है। इस फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में मैमोरी कार्ड का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसमें 32GB की अधिकतम मैमोरी इस्तेमाल की जा सकेगी। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट होगा। इसमें टॉप पर LED फ्लैशलाइट मिल सकती है। फोन को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है जिसमें स्यान, वॉयलेट, और ब्लैक को शामिल किया जा सकता है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है। Snake जैसे गेम्स इसमें प्री-इंस्टॉल्ड मिल सकते हैं।