नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल और OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान 185 Hz का बढ़ा हुआ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus Super Display Chip P4 भी होगा। यह हाई रिफ्रेश रेट पर कंट्रोल रखता है और डिस्प्ले को ब्लर नहीं होने देता। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स होंगे।
इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-एयरफ्लो डिजाइन दिया जाएगा। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में कंपनी का विंड-चेजर गेमिंग इंजन मिलेगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं।
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। इन स्मार्टफोन्स की दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं। OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा।