नई दिल्ली : Realme Narzo 100x 5G की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। ग्राहक शुरुआती ऑफर्स के तहत ₹2000 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। रियलमी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Narzo 100x 5G की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Narzo 100x 5G Price & Offers
Realme Narzo 100x 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। Narzo 100x 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में आता है, जबकि 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹24,999 आता है। ग्राहक रियलमी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। शुरुआत में ₹2000 इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹500 कूपन डिस्काउंट पा सकते हैं।
Realme Narzo 100x 5G Specifications
Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 16.64 सेमी, चौड़ाई 7.82 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 224 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।