नई दिल्ली: Samsung Galaxy F70 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट मोबाइल के रूप में आने वाला है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग के संकेत भी दे दिए हैं जिससे पता चलता है कि फोन निश्चित रूप से ₹20 हजार से कम में मार्केट के अंदर एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 5000mAh की होगी। आइए जानते हैं Samsung Galaxy F70 5G के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Samsung Galaxy F70 5G का लॉन्च इवेंट आज भारत में दोपहर के समय निर्धारित है। फोन 12 बजे से लाइव इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। Flipkart पर फोन लॉन्च होने वाला है। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
Samsung Galaxy F70 5G की कीमत भी कंपनी ने टीज कर दी है। प्राइसिंग फिगर का पूरा खुलासा किए बिना सैमसंग ने संकेत दिया है कि फोन 20 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च होने जा रहा है। टीजर में फोन की कीमत 1x,xxx बताई गई है। यानी अंदाजन यह 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये की रेंज में मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Samsung Galaxy F70 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने लॉन्च से पहले टीज कर दिए हैं। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन रियर में ट्रिपल कैमरा से लैस होकर आने वाला है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी ने फोन को सेग्मेंट का बेस्ट कैमरा फोन बताया है। यानी इसमें प्राइस रेंज के अनुसार बेहतरीन कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Exynos 1330 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है जिसकी कैपिसिटी 5000mAh की होगी। इसके साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है।