चीन ने तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता पर दस्तावेज जारी किया

Update: 2026-07-28 16:47 GMT
Chini चीनी: वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे पर चीन के पक्ष नामक दस्तावेज जारी किया। इसमें कहा गया कि कुछ देशों और आर्थिक समुदायों की अपनी व्यावहारिक प्रतिस्पर्द्धा शक्ति तथा बाजार स्थान पर चिंताएं बढ़ रही हैं। वे आर्थिक व व्यापारिक सवालों का राजनीतिकरण कर कथित चीनी अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे को भुना रहे हैं। संबंधित तथ्यों के स्पष्टीकरण और चीनी पक्ष के व्याख्यान के लिए चीन ने यह दस्तावेज जारी किया।
इस दस्तावेज में कहा गया कि व्यावहारिक भत्ता और अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के बीच अनिवार्य संबंध मौजूद नहीं है। बड़े देशों को नियम आधारित भत्ते में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए। अधिक निर्यात और अधिशेष अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के समान नहीं है। चीनी निर्यात की वृद्धि अपने आर्थिक आकार तथा सृजन क्षमता की उन्नति के अलावा विभिन्न देशों के हरित परिवर्तन तथा औद्योकीकरण की मांग से आता है। तथाकथित चीनी घरेलू मांग के अभाव से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता होना तथ्यों के अनुरूप नहीं है। चीन न सिर्फ बड़ा विनिर्माण देश है, बल्कि बड़ा उपभोग देश भी है। चीन न सिर्फ विश्व का कारखाना है, बल्कि विश्व बाजार भी है।
इस दस्तावेज में तथ्यों और आंकड़ों से साफ किया गया है कि चीनी आधुनिक व्यवसायों का तेज विकास सृजन पर निर्भर है। चीनी व्यवसायों का स्थिर व स्वस्थ विकास निरंतर सुधार पर निर्भर है। चीनी आधुनिक व्यवसायों का विकास विश्व के लिए चीनी शॉक 2.0 नहीं है, बल्कि चीनी मौका 2.0 है। इस दस्तावेज में कहा गया कि विभिन्न पक्षों को पारस्परिक लाभ व साझा जीत पर कायम रहकर समान विकास बढ़ाकर अधिक निष्पक्ष व युक्तियुक्त अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था और खुले व समावेशी वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन निर्मित करना चाहिए।
Tags:    

Similar News