कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंचीं अरुंधति चौधरी, बोलीं- गोल्ड जीतने आई हूं

Update: 2026-07-29 15:20 GMT
Glasgow ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर पदक पक्का किया और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
जीत के बाद अरुंधति चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह जीत खास तौर पर अपने छोटे भाई को समर्पित करना चाहती हूं। आज का दिन आसान नहीं था, लेकिन नतीजा बहुत अच्छा रहा।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं यहां गोल्ड मेडल जीतने आई हूं और सेमीफाइनल में पहुंचना उस सफर का सिर्फ एक कदम है। मैंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी। मुझे पूरा विश्वास था कि मैं जिस भी मुकाबले में उतरूंगी, उसमें जीत हासिल करूंगी।"
अरुंधति की इस जीत के साथ भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। अब उनकी नजर सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने और देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने पर होगी। भारतीय मुक्केबाज का आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन यह संकेत दे रहा है कि वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं।
Tags:    

Similar News