ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को PM मोदी ने भेंट की जनजातीय डोकरा नाव मूर्ति

Update: 2026-07-12 15:15 GMT

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भारत की प्राचीन जनजातीय कला परंपरा को दर्शाने वाली ट्राइबल डोकरा बोट स्कल्पचर उपहार में दी। यह मूर्ति प्राचीन लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग तकनीक से तैयार की गई है, जिसमें एक पारंपरिक नाव में सवार जनजातीय पुरुषों और महिलाओं को दर्शाया गया है। यह कला एकता, सहयोग और सामूहिक प्रगति का प्रतीक है।

डोकरा भारत की सबसे पुरानी धातु कला परंपराओं में से एक है, जिसे जनजातीय कारीगरों ने पीढ़ियों से संरक्षित रखा है। पक्षियों की आकृतियों और हाथ से बनाए गए पात्रों से सजी यह नाव प्रकृति के साथ सामंजस्य, संघर्ष क्षमता और साझा यात्रा का संदेश देती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के संदर्भ में यह उपहार दोनों देशों के बीच साझेदारी, आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tags:    

Similar News