अफगानिस्तान में भूकंपीय हलचल से दहशत

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा से लेकर अफगानिस्तान तक कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। भूकंप की हलचल के बाद लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। 

अफगानिस्तान में भी शुक्रवार की सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके ठीक 12 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर भूकंप का दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई और इसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई। फिलहाल अफगानिस्तान में दो बाए आए भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

Tags: