व्यापार
दिवाली से पहले अमूल ने जनता को दिया बड़ा झटका, इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा
jantaserishta.com
4 Nov 2026 4:10 PM IST

x
नई दिल्ली: दीवाली से ठीक पहले देश में डेयरी सेक्टर की बड़ी कंपनी अमूल ने अपने मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी (Amul Price Hike) का झटका दिया है. फेस्टिव डिमांड बढ़ने और कई मार्केट में सप्लाई की कमी की खबर के बीच अमूल अपना घी और मक्खन महंगा कर दिया है. Amul की ओर से कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी से त्योहारों पर घर का खर्चे बढ़ने वाला है.
अमूल ने अपने सामानों के दाम ऐसे समय में बढ़ाए हैं, जबकि त्योहारों पर लोग अपने घर में इस्तेमाल होने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स की जमकर खरीदारी करते हैं. बात करें, Amul Price Hike के पीछे के कारण के बारे में, तो गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की बढ़ती डिमांड के बीच कीमतों में यह चेंज किया गया है. रिपोर्ट्स में डिमांड में बढ़ोतरी को संदिग्ध मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई से जोड़ा गया है.
ताजा प्राइस हाइक को देखें, तो अमूल घी के 1 किलो वाले कार्टन की कीमत में सीधे 50 रुपये का इजाफा कर दिया गया है. वहीं अमूल मक्खन का 500 ग्राम का पैक 15 रुपये महंगा हो गया है. इन मिल्क प्रोडक्ट्स की ये बदली हुई कीमतें तब सामने आई हैं, जब गुजरात के कुछ हिस्सों में रिटेलर्स ने कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स, खासकर गाय के घी की कम उपलब्धता की रिपोर्ट दी है.
नई कीमतों पर एक नजर
प्रोडक्ट पहले कीमत अब कीमत
घी, 1 kg कार्टन ₹630 ₹680
घी, 500 ग्राम पाउच ₹325 ₹345
मक्खन, 100 ग्राम पैक ₹63 ₹66
मक्खन, 500 ग्राम पैक ₹310 ₹325
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





