व्यापार

बजट फोन खरीदने वालों के लिए मौका Boltt Ace 5G और Evo 4G की सेल शुरू

nidhi
1 Sept 2026 9:48 AM IST
बजट फोन खरीदने वालों के लिए मौका Boltt Ace 5G और Evo 4G की सेल शुरू
x
6000mAh बैटरी वाले Boltt फोन की बिक्री शुरू

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने वाली कंपनी Boltt ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G की बिक्री शुरू कर दी है। दोनों फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 1 सितंबर से शुरू हुई है और इन्हें Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।
Boltt Ace 5G के फीचर्स
Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP AI रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Boltt Evo 4G की खासियत
Boltt Evo 4G में भी 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP AI प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है।
यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini AI जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
कीमत और डिस्काउंट ऑफर
Boltt Ace 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च डे ऑफर में 1000 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलग-अलग वेरिएंट 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में उपलब्ध हैं।
Boltt Evo 4G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 1000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
बजट सेगमेंट में मुकाबला
Boltt के इन दोनों स्मार्टफोन का मुकाबला बजट सेगमेंट के अन्य ब्रांड्स से होगा। कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और साफ Android अनुभव को अपनी बड़ी खासियत के रूप में पेश किया है।
Next Story