व्यापार
एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
jantaserishta.com
19 Nov 2026 11:01 AM IST

x
नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक और उसके सात सह-संस्थापकों ने आईपीओ और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए करीब 107.3 अरब डॉलर जुटाए है। इससे यह एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है।
इससे पहले जून में स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए करीब 75 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी। रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ में एन्थ्रोपिक ने करीब 95.64 करोड़ शेयर और सह-संस्थापकों ने 2.36 करोड़ शेयर 83 डॉलर प्रति यूनिट के दाम पर बेचे हैं।
कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने 80.14 करोड़ शेयर पेश किए, जबकि सह-संस्थापकों ने 2.36 मिलियन शेयर पेश किए। इन शेयरों की कीमत 70 डॉलर से 78 डॉलर प्रति शेयर निर्धारित की गई थी। यह दिखाता है कि निवेशकों ने एन्थ्रोपिक को आईपीओ प्राइस के मुताबिक प्रीमियम पर खरीदा है।
शेयरों की कीमत तय की गई रेंज से ऊपर रखने पर, कंपनी का 'फुल्ली डाइल्यूटेड वैल्यूएशन' लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन्थ्रोपिक के शेयर आज अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में लिस्ट हो सकते हैं।
एन्थ्रोपिक ने फाइलिंग में कहा कि इस आईपीओ में 26 अरब डॉलर का एक प्राइवेट प्लेसमेंट भी शामिल है। इसमें अल्फाबेट की गूगल, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस प्राइवेट प्लेसमेंट को हटा दें तो भी एंथ्रोपिक का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसकी 81.3 अरब डॉलर की बेस डील है।
एन्थ्रोपिक आईपीओ को मिला बंपर सब्सक्रिप्शन दिखाता है कि निवेशकों ने अब अपना ध्यान केवल चिप बनाने वाली कंपनियों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि वे 'क्लाउड' से प्लेटफॉर्म बनाने वाली कंपनियों में भी निवेश कर रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म अब बिजनेस, शिक्षा, सरकार और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं।
TagsAnthropic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





