व्यापार

2027 में ऐपल का बड़ा धमाका, फोल्डेबल iPhone की तैयारी

Bharti Sahu
17 Jun 2026 9:22 PM IST
2027 में ऐपल का बड़ा धमाका, फोल्डेबल iPhone की तैयारी
x

Technology टेक्नोलॉजी : ऐपल के प्रोडक्ट्स भले ही हर किसी की पहुंच में न हों, लेकिन इनके नए लॉन्च को लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। इसी बीच सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी आने वाले वर्षों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ऐपल वर्ष 2027 में एक नए तरह के AirPods लॉन्च कर सकती है, जिसमें कैमरा सेंसर दिए जाने की संभावना है। इसे कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये नए कैमरा वाले AirPods मौजूदा वायरलेस ईयरबड्स से काफी अलग होंगे। इनमें दिए जाने वाले कैमरा सेंसर यूजर्स को AI आधारित कई नए फीचर्स का अनुभव करा सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टेक जगत में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी के साथ खबर यह भी है कि ऐपल 2027 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। लंबे समय से इस डिवाइस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब माना जा रहा है कि कंपनी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यदि यह डिवाइस लॉन्च होता है तो यह ऐपल के स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

इसके अलावा, ऐपल अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ को भी खास बनाने की तैयारी में है। इस मौके पर कंपनी एक स्पेशल एडिशन iPhone पेश कर सकती है, जिसमें नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐपल का यह पूरा प्लान कंपनी की AI आधारित टेक्नोलॉजी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। कैमरा वाले AirPods और फोल्डेबल iPhone जैसे प्रोडक्ट्स न केवल टेक्नोलॉजी को नया रूप देंगे, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी पूरी तरह बदल सकते हैं। हालांकि, इन सभी प्रोडक्ट्स को लेकर अभी इंतजार करना होगा क्योंकि कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

Next Story