व्यापार

Small शेयर में बड़ी उछाल, लगातार चर्चा में स्प्रेकिंग लिमिटेड

Ratna Netam
3 July 2026 6:13 PM IST
Small   शेयर में बड़ी उछाल, लगातार चर्चा में स्प्रेकिंग लिमिटेड
x
चर्चा का विषय बन गया है।

Mumbai मुंबई : शेयर बाजार में शुक्रवार को एक पेनी स्टॉक ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 2 रुपये से कम कीमत वाले इस स्टॉक में अचानक तेज खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते इसमें जोरदार उछाल दर्ज किया गया। स्प्रेकिंग लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई और यह 1.28 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।पिछले एक हफ्ते में भी इस स्टॉक ने बेहतर प्रदर्शन किया है और इसमें करीब 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। लगातार हो रही इस तेजी के कारण यह शेयर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

स्प्रेकिंग लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3.10 रुपये रहा है, जबकि इसका निचला स्तर 1 रुपये दर्ज किया गया है। मौजूदा स्तर पर यह स्टॉक अपने निचले स्तर से रिकवरी दिखा रहा है, हालांकि यह अब भी अपने 52 हफ्ते के हाई से नीचे कारोबार कर रहा है।कंपनी ने पिछले समय में निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ भी दिया है। जानकारी के अनुसार, स्प्रेकिंग लिमिटेड ने दो बार बोनस शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा कंपनी अपने शेयरों का विभाजन (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है, जिससे शेयर की तरलता में बढ़ोतरी हुई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पेनी स्टॉक्स में इस तरह की तेजी अक्सर उच्च जोखिम और उच्च उतार-चढ़ाव के साथ आती है। ऐसे शेयरों में निवेश करते समय निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें तेजी जितनी तेज होती है, गिरावट भी उतनी ही तेज हो सकती है।फिलहाल स्प्रेकिंग लिमिटेड के शेयर में आई इस तेजी ने छोटे निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है और यह स्टॉक लगातार चर्चा में बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस शेयर की चाल बाजार की स्थिति और निवेशकों की रुचि पर निर्भर करेगी।

Next Story