व्यापार

नई Audi Q3 के लिए खुली बुकिंग लग्जरी SUV में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

nidhi
1 Sept 2026 12:57 PM IST
नई Audi Q3 के लिए खुली बुकिंग लग्जरी SUV में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
x
Audi Q3 का नया मॉडल तैयार
नई दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi India ने भारत में अपनी थर्ड-जेनरेशन Audi Q3 की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 1 लाख रुपये की टोकन राशि देकर नई Q3 को बुक कर सकते हैं। बुकिंग कंपनी की वेबसाइट, myAudi connect ऐप और अधिकृत डीलरशिप के जरिए की जा रही है। कीमतों की घोषणा अगले महीने होने की उम्मीद है।
नया और ज्यादा शार्प डिजाइन
नई Audi Q3 को पिछली जेनरेशन के मुकाबले पूरी तरह अपडेट किया गया है। इसमें बड़ा Singleframe ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैंप, 18-इंच अलॉय व्हील और पीछे कनेक्टेड LED लाइट बार के साथ इल्यूमिनेटेड Audi लोगो मिलता है। इसकी लंबाई बढ़कर 4,531mm हो गई है।
केबिन में मिलेंगे दो बड़े डिस्प्ले
नई Q3 का इंटीरियर भी ज्यादा हाईटेक है। इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और Sonos साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार है इंजन?
भारत में नई Audi Q3 में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन करीब 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और Audi के Quattro ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
Audi के मुताबिक नई Q3 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 229 किमी/घंटा है।
कब होगी लॉन्च?
नई Audi Q3 को भारत में 2026 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा और अक्टूबर में इसकी कीमत सामने आने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला BMW X1 और Mercedes-Benz GLA जैसी लग्जरी SUVs से होगा।
Next Story