व्यापार
Budget 2024: सोना-चांदी और मोबाइल फोन होंगे सस्ते, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
jantaserishta.com
23 July 2024 12:30 PM IST

x
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों के लिए 3 और दवाओं को कस्टम से छूट देने का ऐलान किया है. साथ ही सरकार ने मोबाइल फोन और संबंधित पार्ट्स के मामले में मोबाइल फोन, चार्जर पर 15 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई जाने का प्रस्ताव दिया है.
कीमती धातुओं के संबंध में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 6.5% की जाएगी. नवाचार, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा. बुनियादी अनुसंधान और प्रोटोटाइप विकास के लिए अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना की जाएगी. वाणिज्यिक स्तर पर निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का वित्तपोषण पूल भी बनाया जाएगा.'
Tagsकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणमोदी सरकार 3.0बजटबजट 2024मोबाइल फ़ोनमोबाइलUnion Finance Minister Nirmala SitharamanNirmala SitharamanModi Government 3.0BudgetBudget 2024Mobile PhoneMobile
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





